ग्राहकों के बीच कम्यूटर बाइक की डिमांड खूब देखी गयी है, और इस सेगमेंट में आपको बढ़िया बाइक देखने को मिल जाती हैं। फिलहाल Honda की और से मशहूर लाइनअप SP में अब नयी बाइक Honda SP 160 को लॉन्च किया है। जहाँ Honda SP 160 बाइक में आपको162.71 CC का पॉवरफुल BS6 फेज़-2 इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 13.27 BHP की पावर के साथ 14.58 Nm का टॉर्क बनाता है। वही इसमें बेहतर स्पीड के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स (5-speed gearbox) के साथ ऐड किया गया है।
मिलेगा इसमें शानदार फीचर
Honda SP 160 में आपको एडवांस फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं जो की राइडर के लिए जरुरी जानकारी देने का काम करते हैं। जैसे इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (digital instrument cluster) मिलने वाला हैं जो की आपको बाइक की स्पीड, ट्रिप मीटर (trip meter), फ्यूल लेवल जैसी सभी जरूरी जानकारी देता हैं। साथ ही एक आधुनिक डिजिटल स्क्रीन भी दी जाती हैं।
Honda SP 160 में अलॉय व्हील्स (alloy wheels) और ट्यूबलेस टायर्स जो की सड़क पर बेहतर ग्रिप और अच्छी पकड़ प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें आपको साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ (side stand engine cut-off) की सुविधा भी मिल जाती हैं जो की बाइक को स्टैंड ऊपर करने के बाद ही स्टार्ट होने देती हैं।
जाने क्या है कीमत
Honda SP 160 आपको मार्केट में दो वेरिएंट्स में मिल जायेगे। जिसमे एक सिंगल डिस्क और डुअल डिस्क वेरिएंट (single disc and dual disc variants) शामिल हैं। भारतीय बाजार में इसकी कीमतों की बात करे तो सिंगल डिस्क वेरिएंट (single disc variant) की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गयी हैं। वही ड्यूल डिस्क ब्रेक वेरिएंट (dual disc brake variant) की कीमत 1.22 लाख रुपये रखी गयी हैं।