यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में शतक लगाते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ सोमवार को 104 रन की शानदार पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 9 विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल (IPL) में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का दूसरा शतक है। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अब दुनिया के ऐसे पहले बैटर बन गए हैं, जिन्होंने 23 साल की उम्र से पहले ही आईपीएल (IPL) में 2 शतक लगा दिए हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जायसवाल ने लगाया था शतक
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही शतक लगाया था। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईपीएल में एक ही टीम के खिलाफ 2 शतक लगाने वाले छठे बैटर हैं। इस लिस्ट में पहला नाम केएल राहुल (KL Rahul) का है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही तीन शतक लगाए हैं।
वही क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुजरात लायंस (Gujarat Lions), क्रिस गेल (Chris Gayle) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings), जॉस बटलर (Jos Buttler) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bangalore) और डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 2-2 शतक लगाए हैं। अब यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भी एक ही टीम के खिलाफ दो शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।