सार
Top 10 MBA Colleges : NIRF की रैंकिंग के मुताबिक इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट अहमदाबाद टॉप एमबीए कॉलेज की लिस्ट में पहले स्थान पर है। आइए, इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि भारत में टॉप 10 कॉलेज में कौन से कॉलेज शुमार है।
Top 10 MBA Colleges of India : आजकल कई प्रकार के प्रोफेशनल कोर्स चलाए जा रहे हैं लेकिन इन कोर्सेस में जो सबसे पॉपुलर कोर्स है वो है MBA , MBA आजकल काफी डिमांड में है। अगर आप भी शानदार पैकेज वाली जॉब पाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको देश के टॉप 10 बेहतरीन MBA कॉलेज के बारे में बताएंगे।
NIRF की तरफ से जारी की गई रैंकिंग के मुताबिक देशभर में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट अहमदाबाद पहले स्थान पर है। इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट बेंगलुरू दूसरे स्थान पर है। फिर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट कोझीकोड तीसरे स्थान पर इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट कोलकाता चौथे स्थान पर और फिर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी दिल्ली पांचवें स्थान पर है।
आगे बताएं तो इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट लखनऊ छठे नंबर पर है और सातवे नंबर पर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग मुंबई और आठवें पर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट इंदौर है वही नौवे और दशवे पर XLRI जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट जमशेदपुर व इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मुंबई है।
इन नाम चीन कॉलेजों से MBA करने के बाद छात्रों को कम से कम 20 से 30 लाख रुपए सालाना का पैकेज आसानी से मिल जाता है जबकि कई छात्रों को 50 लाख रुपए या उससे भी ज्यादा का पैकेज उनकी काबिलियत के हिसाब से मिलता है।
कौन कर सकता है MBA
MBA करने के लिए आपको किसी खास स्ट्रीम से 12वीं पास करने की जरूरत नहीं होती है। छात्र को साइंस आर्ट्स , कॉमर्स या किसी भी अन्य स्ट्रीम से 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद ग्रेजुएशन करना होता है और इसके बाद वो MBA कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक यदि छात्र 12वीं क्लास में ही कॉमर्स चुनता है तो वो BBA करने के बाद MBA करता है और ये विकल्प एक बेहतर विकल्प माना जाता है। MBA के लिए बढ़िया कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम देने होते हैं। छात्र CAT/MAT/GMAT/XAT/CMAT के एग्जाम में अच्छी रैंक लाकर अपना मनचाहा कॉलेज चुन सकते हैं।
MBA के बाद आप कौन सी जॉब हासिल कर सकते हैं
MBA का कोर्स करने के बाद आप फाइनेंस स्पेशलिस्ट के तौर पर करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही यह कोर्स करने के बाद आप कॉरपोरेट फाइनेंस ,कॉरपोरेट बैंकिंग, क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट ,ऐसेट मैनेजमेंट, प्राइवेट इक्विटी , ट्रेजरी , सेल्स एंड ट्रेडिंग, फाइनेंस स्पेशलिस्ट और ह्यूमन रिसोर्स के तौर पर करियर बना सकते हैं।
Best MBA Colleges : जानिए देश के टॉप 10 MBA कॉलेज यहां से करेंगे पढ़ाई तो मिलेगी लाखों के पैकेज वाली जॉब
Leave a comment
Leave a comment